मेट्रो स्टेशन के नीचे आयशर ने साइकिल को उड़ाया,साइकिल सवार…..

0
8

नागपुर दिनांक 9 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

एमआईडीसी क्षेत्र के बंसीनगर मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास तेज गति से आ रहे आयसर वाहन क्रमांक एमएच 31 सीक्यू 4761 के चालक ने दिनेश लकड़े नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दिनेश की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार साईं नगर, नागपुर निवासी दिनेश एमआईडीसी में किसी कंपनी में काम करता था। वह साइकिल से घर जा रहा था। इस दौरान बंसी नगर, मेट्राे रेलवे स्टेशन के नीचे वह दुर्घटना का शिकार हो गया

सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया। एमआईडीसी थाने के उपनिरीक्षक जाधव ने आरोपी वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here