महाराष्ट्र दिनांक 7 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आई है। जिसे देख पुलिस वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। यहाँ एक छोटे भाई ने बेरहमी से अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी। ऑनर किलिंग की इस जघन्य वारदात में आरोपित का साथ उसकी माँ ने भी दिया। दोनों ने मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
इस तरह से उसकी हत्या की कि उसका सिर धड़ से ही अलग कर दिया। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने आप को सरेंडर करने के लिए पुलिस के पास भी पहुँचे। जहाँ उन्होंने जुर्म कबूलते हुए पूरी कहानी बयाँ की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पहली नजर में इसे ‘ऑनर किलिंग’ का मामला बताया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपित लड़का कटे हुए सिर को आँगन में ले गया और हवा में उछालकर फेंक दिया। इसके बाद माँ-बेटे दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। हालाँकि, पुलिस ने दावा किया कि फरार होने से पहले माँ-बेटे ने कटे सिर के साथ सेल्फी भी ली थी।
दरअसल, यह शॉकिंग क्राइम औरंगाबाद जिले के लाड़गाँव शिवार गाँव में घटी। जहाँ रविवार (5 दिसंबर 2021) देर रात आरोपित संकेत संजय मोटे ने अपनी माँ शोभा संजय मोटे के साथ मिलकर छोटी बहन कीर्ति ठोरे (19) की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। मृतका ने कुछ दिन पहले ही अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया था। जिससे उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। वह शादी के बाद से ही उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे।






