ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी

0
8

भारत दिनांक 7 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)

दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,822 नए मामले सामने आए हैं और 220 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 8,306 नए मामले सामने आए थे।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,46,48,383 है। वहीं अब तक कुल 4,73,757 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 10,0004 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,40,79,612 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 95,014 है, जो कि 588 दिनों में सबसे कम है। रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है।

देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,28,76,10,590 पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here