हड़कंप ! महाराष्ट्र में मिले 7 नए ओमिक्रॉन मरीज,जाने किस शहर में मिले

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 5 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई में पहला मामला सामने आया था।

देश में अबतक ओमिक्रॉन के 12 केस सामने आ चुके हैं। इनमें दो कर्नाटक के बेंगलुरू से, एक गुजरात के जामनगर, एक मामला राजधानी दिल्ली में रविवार को सामने आया है और रविवार के ही दिन महाराष्ट्र में 7 ओमिक्रॉन मामले मिलने से उद्धव सरकार की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सात और मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 8 केस सामने आ चुके हैं।

आज मिले 7 नए मामले में 6 पिंपरी-चिंचवड वही एक पुणे से है (pune omicron) (maharashtra 7 omicron)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here