स्कूल बस ने दोपहिया को पीछे से मारी टक्कर,1 की मौत

0
10

नागपुर दिनांक 5 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

धंतोली थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रही एक स्कूल बस ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोपहिया चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम जूना बाभुलखेड़ा अजनी निवासी प्रकाश यादवराव जगताप (51) बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुबह करीब 7.30 बजे प्रकाश अपने दोपहिया वाहन एमएच-31/बीजे-8225 से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अहिल्या बाई मंदिर चौक पर स्कूल बस एमएच-40/बीजी-7412 के ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रकाश को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

प्रकाश अपने वाहन से गिर पड़े और बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्कूल बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. प्रकाश को तुरंत ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां 2 दिन बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here