भारत में 9 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज और इतनी हुई मौत..

0
10

भारत दिनांक 3 दिसंबर ( विशेष प्रतिनिधि)

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,216 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों की मौत हुई।

इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,15,757 हो गई है। इनमें से 4,70,115 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है।

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण सरकार चिंता में है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,612 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,40,45,666 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.35 प्रतिशत है।

कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,57,156 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 64.47 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,37,221 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,049 लोगों की मौत हुई है।

दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,51,919 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 40,855 मौतें हुई हैं।

इसी तरह 29,96,833 ​मामलों और 38,216 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,28,350 मामलों और 36,504 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here