22 दिनों बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए CM उद्धव ठाकरे, हुईं दो सर्जरी

0
8

लंबे वक्त से गर्दन की तकलीफ से परेशान महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को आज यानी गुरुवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है ( Maharashtra CM Uddhav Thackeray Discharged from Hospital). सीएम ठाकरे मुबंई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (HN Reliance Foundation Hospital) में भर्ती थे. जहां हाल ही में उनकी सर्जरी भी की गई थी.

 

सीएम ठाकरे H N रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे. हाल ही में उनकी एक इमरजेंसी सर्जरी भी की गई थी. दरअसल कुछ दिनों पहले सीएम ठाकरे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई थी. वह इससे ठीक ही हो रहे थे कि अचानक उनकी रीढ़ की हड्डी में रक्त के थक्के जमने की बात सामने आते ही डॉक्टर्स को उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी. ठाकरे की पहली सर्जरी 12 नवंबर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई थी. रीढ़ की हड्डी में परेशानी की वजह से उन्हें 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

खबर के मुताबिक गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई कार्यक्रम भी कैंसिल किए थे. परेशानी की वजह से वह लोगों से मुलाकातें भी वे कम कर रहे थे. दिवाली के दिन अपने वर्षा बंगले में आने-जाने वालों से भी उन्होंने कम ही मुलाकात की. जब सीएम ठाकरे का दर्द ज्यादा बढ़ गया उसी के बाद उन्होंने सर्जरी किए जाने का फैसला किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here