सोने-चांदी के गहने समेत 2 लाख का माल उड़ाया

0
12

नागपूर दिनांक 1 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

नंदनवन थानांतर्गत अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से 1 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों समेत 2,21,500 रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया.

जानकारी के अनुसार, पवनसुतनगर, मोरघडे लेआउट, रमना मारोती निवासी अशोक पांडुरंग वासनवार (60) अपने बेटे के साथ नांदेड़ गए हुए थे. उनका बेटा जयंत नांदेड़ स्थित एक ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि अशोक महालेखाकार कार्यालय में कार्यरत थे और 6 महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए.

इसी बीच उनके बेटे जयंत को ब्रेन स्ट्रोक होने से उन्होंने घर पर ही उसका इलाज कराया. ठीक होने के बाद वे अपने बेटे को लेकर नांदेड़ गए थे. इसी बीच किसी अज्ञात आरोपी ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश और बेडरूम में रखी अलमारी से 1 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा लिया.

घर में चोरी का पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here