महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने राज्य में वीकेंड लॉकडाऊन यानी दो दिनों का लॉकडाऊन लगने की घोषणा की
शुक्रवार रात आठ से सुबह सात बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा. फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी, लेकिन थिएटर बंद रहेंगे. रात को सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को शुरू रखा जाएगा. गार्डन और प्ले ग्राऊंड बंद रहेंगे.
राज्य में दो दिनों के वीकेंड लॉकडाउन का निर्णय.
शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. शनिवार और रविवार को कड़ा लॉकडाउन रहेगा.
अतिआवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी. सब्जी मार्केट शुरू रहेंगे.
सभी धार्मिक स्थल, सभी मैदान, सभागृह बंद रहेंगे.
सभी मॉल्स, रेस्टॉरेंट और बार बंद रहेंगे.
दुकानों और होटलों में पार्सल सेवाएं शुरू रहेंगी.
गार्डन, समुद्री किनारा, सिनेमाघर बंद रहेंगे.
गृह निर्माण के सारे काम शुरू रहेंगे.
रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट बसें भी शुरू रहेंगी.
मुंबई में लोकल परिवहन सेवाएं शुरू रहेंगी.
ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू रहेंगे.
सार्वजनिक परिवहन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता से शुरू रहेगी.
वीक डेज में दिन में धारा 144 और रात को नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी.





