अंतिम’ के पोस्‍टर को फैंस ने दूध से नहलाया, सलमान बोले- बर्बादी से बेहतर गरीब बच्‍चों….

0
9

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय के बाद सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सलमान के चाहने वालों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। हालांकि फैंस से ढेर सारा प्यार करने वाले सलमान इस बार उनकी एक हरकत से नाराज हो गए हैं।

सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस से एक अपील की है। सलमान ने 24 घंटे में दूसरी बार ऐसी पोस्ट शेयर की है। वीडियो में कुछ लोग अंतिम के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं और कुछ वीडियो बना रहे हैं। सलमान ने लिखा-कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध वेस्ट कर रहे हो।

अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी सारे फैंस से रिक्वेस्ट है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हे दूध पीने को नहीं मिलता है। इससे पहले शनिवार को सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म में उनकी एंट्री पर फैंस थिएटर में आतिशबाजी कर रहे हैं।

इस पर सलमान ने लिखा था-मैं अपने सारे फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऑडिटोरियम में पटाखे लेकर ना जाएं इससे आग लग सकती है और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। मेरी सारे थिएटर के मालिकों से अपील है कि वे लोगों को सिनेमा के अंदर पटाखे ना ले जाने दें और सिक्योरिटी एंट्री करने से पहले ही उन्हें रोक ले। फिल्म एंजॉय करें लेकिन प्लीज ये ना करें। शुक्रिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here