मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी

0
13

नागपुर दिनांक 26 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

नागपूर मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी करनेवाले तीन आराेपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों के नाम मुकुल देवनाथ वानखेडे अभ्यंकर नगर नागपुर, कपिल शंकर वाट और रितेश किशोर मेहर हनुमान नगर कामठी नागपुर निवासी है। रामकृष्ण इंगोले ने बजाज नगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2017 को आरोपी मुकुल वानखेडे, कपिल वाट और रितेश मेहर ने उनके बेटे को मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए।

आरोपियों ने जब उनके बेटे को नौकरी नहीं दिलाया तो वह पैसे वापस मांगे। आरोपियों ने उन्हें 1 लाख 5 हजार रुपए वापस दिए, लेकिन बाकी 1 लाख 45 हजार रुपए वापस करने में आनाकानी करने लगे। तब रामकृष्ण इंगोले ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बजाज नगर थाने में शिकायत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here