शरद पवार अचानक दिल्ली पहुंचे,फडणवीस और पाटील की अमित शाह से मुलाकात

0
11

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार दिल्ली में हैं। उनके पास उनके खास प्रफुल्ल पटेल भी हैं। वहीं भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली रवाना हुए हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पहले से दिल्ली में हैं और उन्होंने आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अमित शाह के पास ही महाराष्ट्र का प्रभार है। अमित शाह और चंद्रकांत पाटिल की मुलाकात के दौरान फडणवीस को भी मौजूद रहना था, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच सके।

यह सब घटनाक्रम तब हो रहा है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी गले की सर्जरी हुई है। कहा जा रहा है कि मोदी सरकार शरद पवार को अगला राष्ट्रपति बनाने की ऑफर दे सकती है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त हो रहा है। इस तरह भाजपा, एनसीपी को अपने पाले में ला सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here