भारत में लगातार दूसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी कमी

0
9

भारत दिनांक 23 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में लगातार कोरोना के केस में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 7,579 नए केस सामने आए हैं जो कि 543 दिनों में सबसे कम हैं, जबकि 236 लोगों की मौत हुई है और 12,202 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,13,584 हैं जो कि 536 दिनों में आए सबसे कम केसों का आंकड़ा है

जबकि कुल केसों की संख्या 3,45,26,480 पहुंच गई है। तो वहीं अस्पताल से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,39,46,749 हो गई है और कुल मौत का आंकड़ा 4,66,147 पहुंच गया है, जबकि देश में सक्रिय केसों की संख्या 1,13,584 है और कुल कुल रिकवरी 3,39,46,749 है इस वक्त 1,17,63,73,499 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

कुल मामलों में से साढ़े तीन हजार से ऊपर मामले सिर्फ केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना संक्रमण के 3698 मामले सामने आए हैं और 75 लोगों की इस दौरान मृत्यु हो गई है। इसके अलावा यहां 7515 रिकवरी भी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here