नागपूर दिनांक 22 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)
दोस्ती प्यार और फिर ब्रेकअप के बाद गुस्साए युवक ने महिला मित्र पर पिस्तौल तान दी यह घटना मेडिकल में घटित हुई जिससे पूरे मेडिकल परिसर में खलबली मच गई
प्रीति नामक मेडिकल स्टूडेंट पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड विक्की चकोले ने पिस्तौल तान दी, विक्की भी मेडिकल का स्टूडेंट है उसके पास पिस्तौल कहां से से आई इसका पता लगाने की मांग की जा रही है
प्रीति और विक्की की 4 महीने पहले पहचान हुई, पहचान दोस्ती में बदल गई और दोस्ती जल्दी प्रेम में, दोनों मिलने जुलने लगे इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ यह विवाद इतना बढ़ा कि प्रीति ने विक्की से ब्रेकअप कर लिया, ब्रेकअप के बाद विक्की प्रीति से मिलना चाहता था पर प्रीति मिलने से लगातार मना कर रही थी
आज मेडिकल लाइब्रेरी के पास विक्की ने प्रीति को जबरदस्ती रोक लिया और बात करने की कोशिश की बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और विक्की ने अचानक प्रीति पर पिस्तौल तान दी खुशकिस्मती से पिस्तौल से गोली नहीं चली प्रीति ने शोर मचाते ही विक्की वहां से भाग गया
प्रीति ने अजनी पुलिस स्टेशन पहुंच कर विक्की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने 307 कलम के अंतर्गत हत्या का प्रयास करने का गुनाह विक्की पर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी






