भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े में उतार चढ़ाव जारी है इसी बीच अमेरिका से लौटे दिग्गज अभिनेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया है
अभिनेता-राजनेता कमल हासन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हाल ही में यूएस ट्रिप से लौटे अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। बता दें, कमल हासन वैक्सीन भी लगवा चुके हैं।
कमल हासन ने जानकारी देते हुए लिखा- यूएस ट्रिप से लौटने के बाद हल्की खांसी हुई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं अस्पताल में आइसोलेट हूं। इस बात को समझें कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। सभी सुरक्षित रहें।






