30 वर्षीय शादीशुदा महिला घर से आभूषण और नगदी सहित अपने प्रेमी के साथ भाग जाने की वारदात नागपूर के गणेशपेठ इलाके में हुई, महिला अपनी बच्ची को भी साथ ले भागी़. पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी की खोजबीन शुरू की है.
मामला गणेशपेठ थानांतर्गत गंजीपेठ परिसर का है़ यहां रहनेवाले फरियादी संदीप विश्वकर्मा (34) पत्नी गुंजन (30) और 6 साल की बेटी के साथ रहते है़. संदीप अरब अमिरात (दुबई) में काम करता है इसलिए वह 3-3 महीने घर नहीं आता़ कुछ दिन पहले उसे पत्नी और उसके जयपुर (राजस्थान) निवासी मित्र गिरीश कटारा(30) के संबंधों के बारे में पता चला था़ इस बीच पत्नी अपने प्रेमी गिरीश के साथ मिलकर पति संदीप के घर से 40,000 रुपए नकद और घर में ही रखे 4,80,000 के सोने के आभूषण लेकर चंपत हो गई. जाते-जाते गुंजन अपनी 6 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गई़






