शादी में दुल्हन की मां का बैग….

0
12

नागपुर दिनांक 21 नवंबर (शहर प्रतिनिधि) 

शादी समारोह में दुल्हन के रिश्तेदार अपने अपने कार्य में व्यस्त थे और शादी समारोह का आनंद ले रहे थे तभी अचानक दुल्हन की मां की बैग के साथ ऐसा कुछ हुआ की हड़कंप मच गया

ज्योति पैडलवार (उम्र 54 वर्ष) की बेटी का शादी समारोह चांदनी सेलिब्रेशन लॉन कामठी रोड पर शुरू था, ज्योति एक तरफ जहां बेटी को दुल्हन बना देख खुश थी वहीं दूसरी तरफ वह अपने कार्यों में व्यस्त थी, इसी बीच उसने अपना बैग चेंजिंग रूम में रख दिया और अन्य कार्य में व्यस्त हो गई

थोड़ी देर बाद ज्योति जब वापस बैग के पास आई तो बैग खुली दिखी और उसमें रखी छोटी पर्स जिसमें सोने के आभूषण और नकदी नशा कुल 73 हजार का माल गायब था, ज्योति ने जब यह बात रिश्तेदारों को बताई तो वहा हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here