वर्धा रोड ट्रकने मोटरसायकल को उड़ाया, दोनों युवकों में से एक की….

0
11

नागपुर दिनांक 20 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

डोंगरगांव वर्धा रोड टोल नाके के पास हुए एक भीषण हादसे में ट्रक में मोटरसाइकिल को उड़ा दिया, मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार हितेश खडेकर उम्र 21 वर्ष और हिमांशु पंचभाई उम्र 20 वर्ष शहापुर भंडारा निवासी अपनी पल्सर गाड़ी से डोंगरगांव वर्धा रोड से जा रहे थे तभी अचानक तेज गति से ट्रक आया और उसने पल्सर को जोरदार टक्कर मार दी

हादसा इतना जोरदार था कि आवाज होने से सड़क पर जा रहे वाहन चालको ने गाड़ी रोक कर देखा तो हितेश और हिमांशु गंभीर रूप से घायल सड़क पर पड़े थे, दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया

मेडिकल में में डॉक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया वही हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है जिस पर इलाज शुरू है, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here