फेसबुक पर दोस्ती,युवती के पैसों से ही जगह-जगह उससे दुष्कर्म, 20 लाख भी लिए ,अब….

0
10

नागपुर दिनांक 18 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

गणेशपेठ थानांतर्गत फेसबुक मित्र ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को लाखों रुपए का चूना लगाया। गोवा सहित अन्य महानगरों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

पीड़ित 33 वर्षीय महिला गणेशपेठ थाना क्षेत्र की निवासी है। वह निजी कंपनी में काम करती है। फेसबुक के जरिए उसकी छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी साहिल हुसैन अब्दुल अजीज हुसैन (30) से िमत्रता हुई। इसके बाद उनमें प्रेम संबंध स्थापित हो गए। साहिल ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया था। इसके बाद वह पीड़िता के पैसों से ही उसे गोवा, मुंबई, दिल्ली, आगरा, रायपुर आदि शहरों की सैर करता था। होटलों में ले जाकर उससे दुष्कर्म करता था। नागपुर में भी होटल शिवाला सहित अन्य स्थानों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया है।

इस बीच घर बनाने का झांसा देकर पीड़िता से 19 से 20 लाख रुपए भी लिए। यह वाकया 8 मई 2015 से 18 अगस्त 2021 के दरमियान घटित हुआ। जब पीड़िता ने साहिल को शादी के लिए तगादा लगाया, तो जाति संबंधित गाली-गलौज देकर उसे अपमानित किया और शादी से इनकार कर दिया। घटित प्रकरण से वरिष्ठ निरीक्षक भारत क्षीरसागर के आदेश पर सहायक निरीक्षक वडस्कर ने साहिल के खिलाफ दुष्कर्म और एट्रासिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here