पड़ोसी नाबालिक छात्रा से लगातार दुष्कर्म, हुई गर्भवती

0
10

नागपूर दिनांक 18 नोव्हेंबर (प्रतिनिधी)

कलमना थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने 15 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया. उसके गर्भवती होने पर घटना सामने आई और पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी मनीष मधुकर पराते (45) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है. माता-पिता कैटरिंग का व्यवसाय करते हैं. मनीष परिसर में ही पत्नी के साथ रहता है.

वह निजी कंपनी में चालक है. विवाह को 12 वर्ष पूरे होने के बावजूद उसे कोई बच्चा नहीं है. ऐसे में वह किशोरी को ही अपनी बेटी कहकर बुलाता था. मनीष की हमेशा नाइट ड्यूटी रहती थी. पत्नी रात में अकेली घर पर रहती थी. दोनों परिवारों के मधुर संबंध होने के कारण किशोरी उसके घर पर सोने जाती थी. जुलाई महीने में पीड़िता उसके घर सोने गई थी.

रात 2 बजे के दौरान मनीष घर लौटा. पत्नी गहरी नींद में सो रही थी. मनीष ने पीड़िता को चाय बनाने को कहा. इसी दौरान रसोई में उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की. उसे दूसरे रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया. किसी को कुछ बताने पर मारने की धमकी दी. तब से लगातार वह किशोरी का शोषण कर रहा था. मंगलवार को अचानक पीड़िता के पेट में दर्द होने लगा. उसने मां को जानकारी दी. मां उसे डॉक्टर के पास ले गई. डॉक्टर ने जांच कर बताया कि वह 4 माह की गर्भवती है.

मां को डॉक्टर पर विश्वास नहीं हुआ. दोबारा जांच करने के लिए कहा. रिपोर्ट दिखाने पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने उसे वहीं पीटना शुरू कर दिया. पूछताछ करने पर मनीष द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. मां उसे सीधे कलमना थाने ले गई और रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर मनीष को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here