वाहन चोर गिरफ्तार,5 दोपहिया वाहन…..

0
8

नागपुर दिनांक 16 नवंबर ( शहर प्रतिनिधि)

हुड़केश्वर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर प्रीतम उर्फ चिडी आलोक उइके (22) प्लाट नंबर 6 सरस्वती नगर हुड़केश्वर निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी से 5 दोपहिया वाहन सहित करीब 1 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीलकमल नगर नरसाला हुड़केश्वर निवासी अतुल राऊत की दोपहिया वाहन (एमएच 40 एएन-3670) घर के सामने से 30 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। अतुल ने इसकी शिकायत हुड़केश्वर थाने में 31 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। हुड़केश्वर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी प्रीतम उर्फ चिडी उइके को गिरफ्तार किया।

आरोपी से अतुल राऊत की चोरी हुई दोपहिया वाहन सहित 5 वाहन जब्त किए गए। आरोपी पर वाड़ी, वाठोडा, पारडी, कुही सहित अन्य कुछ थानों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस परिमंडल 4 के उपायुक्त नुरुल हसन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। हुड़केश्वर के वरिष्ठ थानेदार सार्थक नेहेते के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here