विदर्भ में बंद हो जाएगी राष्ट्रवादी कांग्रेस की दुकान: नाना पटोले

0
13

महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने उपचुनाव में एनसीपी की हार का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि विदर्भ में जल्द इसकी ‘दुकान’ बंद हो जाएगी। हाल ही में पंढरपुर में हुए उपचुनाव में एनसीपी को हार का सामना करना पड़ा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की साझा सरकार है। 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना का टूटने पर तीनों दलों ने महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन किया। 1999 से 2014 तक राज्य में एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार रही।

वर्धा में कांग्रेस की एक बैठक में पटोले ने कहा, ”एनसीपी का सर्वोच्च नेतृत्व पंढरपुर विधानसभा सीट बचाने में नाकामयाब रहा। विदर्भ में दुकान बंद होने में कितना समय लगेगा।” बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने यह बात इसलिए कही क्योंकि शरद पवार की अगुआई वाली पार्टी का विदर्भ में कोई आधार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here