बहन से प्रेम संबंध,युवक को धमकाया ,नही माना तो ….

0
10

नागपुर दिनांक 14 नवंबर (तालुका प्रतिनिधि)

बहन से प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर पहले धमकाया, नहीं माना तो प्रेमिका के भाई ने मित्रों के साथ प्रेमी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना काटोल-येरला धोटे मार्ग पर हरणखोरी परिसर में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे के दौरान रेलवे पुलिया के नीचे हुई. मृतक 17 वर्षीय युवक रवि राजू सरदार अर्जुननगर काटोल निवासी बताया गया है.

मृतक की माता वंदना राजू सरदार की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेवराव आचरेकर ने घटना के महज चार घंटे के भीतर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. आरोपियों में आदित्य सुधाकर पाटिल (18), डेहणकर लेआउट काटोल, सुकेश रामदास उईके (21), अजय सुनिल भलावी (19) और प्रशांत अरुण शेंद्रे (19) तीनों हेटी पेठबुधवार काटोल निवासियों का समावेश है.

प्राप्त जानकारी अनुसार रवि राजू सरदार कक्षा 11वीं में पढ़ता था और साथ ही वह फोटोग्राफी का काम भी करता था. इस बीच उसकी एक लड़की से जान पहचान हुई. बाद में यह प्रेम संबंध में बदल गया. इसकी जानकारी लड़की के भाई को मिली तो उसने रवि सरदार को पहले समझाया और नहीं माना तो फिर धमकाया.

भाई ने आगे मेरी बहन से संबंध नहीं रखने की हिदायत दी. लेकिन दोनों में मेल-मिलाप जारी था. आखिर मुख्य आरोपी आदित्य सुधाकर पाटिल ने योजना बनाकर फोटो शूट करने के बहाने से काटोल-येरला धोटे मार्ग पर बुलाया और रेलवे पुलिया के नीचे धारदार हथियार से रवि सरदार की गला रेतकर हत्या कर दी. चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पुलिस ने चारों आरोपियों को काटोल न्यायालय में शनिवार को पेशकर 17 नवंबर तक पीसीआर प्राप्त किया. मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेवराव आचरेकर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here