नागपुर दिनांक 13 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)
सोनेगांव थाने में एक वृद्ध महिला ने 1 लाख 22 हजार 302 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत की है। साइबर अपराधी ने महिला को फोन की आउट गोइंग सेवा बंद हो जाने का झांसा देकर ठगी की। गजानन धाम, सहकार नगर, खामला निवासी अनिता अनुपम अनसिंगकर (61) ने सोनेगांव थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है।
10 रु. का रिचार्ज करने की सलाह दी
अनिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि तुम्हारे फोन की आउटगोइंग सेवा बंद हो रही है। मैसेज में कस्टमर केयर का नंबर दिया गया था। जब अनिता ने कस्टमर केयर को फोन लगाया, तो अज्ञात आरोपी ने फोन उठाने के बाद उन्हें 10 रुपए का रिचार्ज करने की सलाह दी। इसके लिए आरोपी ने उनके मोबाइल फोन पर एक िलंक भेजी।
पुलिस जांच कर रही
अनिता ने लिंक ओपन कर रिचार्ज करने के लिए केड्रिट कार्ड व डेबिट कार्ड की सारी जानकारी भरी। पश्चात उनके दो बैंक खातों से साइबर अपराधी ने 1 लाख 22 हजार 302 रुपए ट्रांसफर कर लिए। अनिता ने इस बारे में थाने में शिकायत की। इस मामले में सोनेगांव पुलिस ने धारा 420 व सहधारा 66(सी)(डी) सूचना तकनीकी के तहत मामला दर्ज कर किया है।






