महाराष्ट्र दंगा: गृहमंत्री पाटिल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

0
10

महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों (Muslim Organisation) द्वारा बुलाए गए बंद में जोरदार हिंसा (Violence) हुई है। नांदेड (Nanded), मालेगांव (Malegao), अमरावती (Amravati) समेत कुछ अन्य जगहों में जोरदार हिंसा हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने सैकड़ो दुकानों में तोड़फोड़ कर उन्हें लुट लिया। वहीं वहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इस हिंसा में एडिशनल एसपी समेत सात से आठ पुलिसवाले घायल हुए, कई आम लोग भी घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने हिंदुओं और मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, “त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ राज्य भर के मुसलमानों ने आज विरोध मार्च निकाला। इस दौरान नांदेड़, मालेगांव, अमरावती और कुछ अन्य जगहों पर पथराव किया गया। मैं सभी हिंदुओं और मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।”

गृहमंत्री ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमें सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है, मैं सभी से अपील करता हूं। मैं पुलिस से भी संयम से स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here