दोपहिया वाहन का कट लगा तो युवक पर किया चाकू से हमला

0
11

नागपूर दिनांक 12 नोव्हेंबर (महानगर प्रतिनिधी )

सदर क्षेत्र में दोपहिया वाहन का कट लगने की बात को लेकर हुए विवाद में 7 आरोपियों ने एक युवक से मारपीट की। पश्चात उस पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया।

घायल संकेत संजय कनोजिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 143, 147, 148, 149, 323, 324, 504 व सहधारा 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम लाइब्रेरी के पास सीमेंट रोड नागपुर निवासी संकेत कनोजिया (24) ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब 2.30 बजे अपने चचेरे भाई के साथ एक्टिवा (एमएच 31 एफएच-3896) पर जा रहा था। इस दौरान सदर क्षेत्र में नावेल्टी दुकान के सामने चौक में उसके वाहन को कट लगने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी अभिषेक यादव (24) लष्करीबाग, बादल बागडे (22), नयन लोखंडे (23), सौरभ (23), यश बंसोड व उसके दो मित्रों ने संकेत कनोजिया के साथ मारपीट की। आरोपियों ने संकेत पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।

घटना के बाद संकेत ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत की। थाने के उपनिरीक्षक राठोड ने आरोपी अभिषेक यादव, बादल बागडे, नयन लोखंडे, सौरभ, यश बंसोड व अन्य दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here