क्रिकेट बुकी पर छापा, दो गिरफ्तार

0
9

नागपुर दिनांक 12 नवंबर ( शहर प्रतिनिधि)

क्राइम ब्रांच के यूनिट 3 ने  गणेशपेठ थाना क्षेत्र में छापा मारकर 2 क्रिकेट सटोरियों को टी-20 मैच पर खायवाली करते गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में भालदारपुरा निवासी अमजद खान नवाब खान पठान (42) और इरफान अहमद रियाज अहमद (32) का समावेश है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमजद और इरफान क्रिकेट सट्टे की खायवाली में लिप्त है.

खबर के आधार पर पुलिस दस्ते ने अमजद के अड्डे पर छापा मारा. दोनों न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच पर खायवाली करते रंगेहाथ पकड़े गए. उनसे टीवी, लैपटॉप, 9 मोबाइल और नकद 6,000 रुपये सहित 1.24 लाख रुपये का माल जब्त कर गणेशपेठ थाने में जुगार बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here