पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में

0
13

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 177 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के पर नुकसान हासिल कर लिया

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 के सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को मात दी थी. कंगारू टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. मैथ्यू वेड 41 और मार्कस स्टोइनिस 40 रन बनाकर नाबाद रहे. डेविड वॉर्नर ने 49 रनों की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 81 रनों की अविजित साझेदार की.

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान (67) की शानदार पारी की वजह से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान और फखर जमान ने 46 गेंदों पर 72 रनों की शानदार साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं, एडम जाम्पा और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here