मगरमच्छ को ढूंढ़ने लगाए गए 1 दर्जन से ज्यादा कैमरे

0
14

नागपुर दिनांक 11 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

नाग नदी में दिखे मगरमच्छ को तलाश करने के लिए वन विभाग की टीम ने कैमरों का सहारा लेने का निर्णय लिया है। पत्रकार सहनिवास के पीछे नाग नदी में 3 जगह को आइडेंटिफाई करते हुए यहां एक दर्जन से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में यदि यहां मगरमच्छ है, तो सीसीटीवी फुटेज में उसकी लोकेशन मिलने के बाद वन विभाग इसका रेस्क्यू कर सकेगा।

पत्रकार सहनिवास के पीछे नाले में तीन दिन पहले किसी व्यक्ति को मगरमच्छ धूप सेंकते हुए दिखाई दिया। जिसका उसने फोटो निकालकर वीडियो भी बनाया। जिसके बाद जानकारी वन विभाग को दी गई। विभाग ने यहां तीन दिन सर्च अभियान चलाया, लेकिन मगरमच्छ की हलचल नहीं दिखी।

गुरुवार को भी  टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां निरीक्षण किया गया। नदी के दोनों ओर बड़ी सुरक्षा दीवार बनी होने के कारण मगरमच्छ बाहर नहीं निकलने की बात कही जा रही है। विभाग ने यहां तीन स्पॉट को निर्धारित किया है, जहां करीब एक दर्जन कैमरे लगाए गए हैं।

गंदे पानी में ज्यादा समय तक नहीं रह सकता : वन अधिकारियों के अनुसार मगरमच्छ गंदे पानी में ज्यादा दिन तक नहीं रहता है। उसे रहने के लिए साफ पानी की जरूरत होती है। लेकिन कई मगरमच्छ कुएं में भी पनप जाते हैं। कई बार मगरमच्छ के बच्चे बाढ़ में बहकर नाले, तालाब या बड़े कुओं में पहुंच जाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here