महाराष्ट्र दिनांक 10 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आमने-सामने आ गए हैं। इसी बीच फडणवीस ने किसी का नाम लिए बिना ही पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले सीखा था, कभी सूअर से मत लड़ो। दरअसल, नवाब मलिक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
आपको बता दें कि फडणवीस ने प्रसिद्ध नाटककार जॉर्ज बर्नार्ड शॉ की पंक्तियों को साझा किया। जिसमें लिखा है कि मैंने बहुत समय पहले सीखा था, कभी किसी सूअर से नहीं लड़ो। इससे आप ही गंदे होंगे जबकि सूअर को मजा आएगा। हालांकि फडणवीस ने इस पोस्ट को साझा करते हुए किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन उनके पोस्ट के बाद सियासत और ज्यादा गर्मा गई।






