दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी PM मोदी के कार्यक्रम में कैसे पहुंचा?नवाब मलिक

0
8

एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने कल कहा था कि वे बुधवार (10 नवंबर) की सुबह हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे. उन्होंने कहा था कि वे पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स माफिया के साथ कनेक्शन को उजागर करेंगे. आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस पर जम कर हमला बोला.

 

‘दाऊद इब्राहिम का आदमी पीएम मोदी के कार्यक्रम में कैसे पहुंचा?’

नवाब मलिक ने कहा, ‘रियाज भाटी कौन है. जिसके ऊपर दाऊद इब्राहिम के गैंग के साथ संबंध था. वो डबल पासपोर्ट के साथ पकड़ा जाता है और दो दिनों में छूट जाता है. वो आपके कार्यक्रमों में क्यों नजर आता था? देश के पीएम पर आरोप नहीं लगाना चाहते लेकिन पीएम मोदी इस शहर में आए और रियाज भाटी उस कार्यक्रम में पहुंच गया. बिना स्कैनिंग के ऐसे कैसे वह पहुंच गया. आप मुख्यमंत्री थे.’

पाकिस्तानी लिंक वाले जाली नोट के धंधे को रफा-दफा करने में लगे थे फडणवीस’

नवाब मलिक ने कहा कि, ‘आपके कार्यकाल में विदेश से लोगों को फोन आते थे कि नहीं और यहां पुलिस सारे मामले सेटल कर देते थे कि नहीं? मोदी जी ने कहा था कि नोटबंदी से काला धन खत्म होगा, जाली नोट खत्म होंगे. 8 नवबंर 2016 में नोटबन्दी के बाद बहुत से राज्यो में जाली नोट पकड़े जाने लगे. हर जगह जाली नोट पकड़े जा रहे थे मध्य प्रदेश, तमिलनाडू में जाली नोट पकड़े जा रहे थे. लेकिन 1 साल तक महाराष्ट्र में कोई भीं जाली नोट का मामला सामने नही आया. 8 अक्टूबर 2017 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में DRI ने 14 करोड़ 56 लाख रुपए के जाली नोट पकड़े. मुंबई में एक गिरफ्तारी हुई. पुणे में एक गिरफ्तारी हुई. एक गिरफ्तारी नवी मुंबई में भी हुई. लेकिन 14 करोड़ की गिरफ्तारी को 8 लाख 80 हजार बता कर मामला दबाया गया. पाकिस्तान के जाली नोट भारत में चले. मामला दर्ज होते ही कुछ दिनों में जमानत हो गई. मामला एनआईए (NIA) को नहीं दिया गया. क्योंकि जो लोग जाली नोट का रैकेट चला रहे थे उनको तात्कालिक सरकार का संरक्षण था. जो यह रैकेट चला रहा था आपने उसे महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बना दिया.’

 

कुख्यात गुंडों को अलग-अलग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया

उन्होंने कहा, ‘ कल देवेंद्र फडणवीस ने मुझ पर आरोप लगाए थे कि मैंने सजायाफ्ता मुजरिम और अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी थी. पहली बात तो यह कि जिस शख्स से मैंने जमीन खरीदी वह दोषी करार नहीं दिया गया था, वो आरोपी था. आपने कहा था कि मैं उस वक्त मंत्री था. मैं तब मंत्री नहीं था. लेकिन आपने मुख्यमंत्री रहते हुए मुजरिमों को सरकारी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया. नागपुर के एक बड़े गुंडे मुन्ना यादव को कंस्ट्रक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था कि नहीं? हैदर आजम बांग्लादेश के लोगों को मुंबई में बसाने का काम करता है. उसकी दूसरी पत्नी बांग्लादेश की है. उस पर जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी. तो मालाड पुलिस की इस कार्रवाई को दबाने का काम किया कि नहीं?’

 

नवाब मलिक ने सवाल उठाया कि. ‘आर्यन खान को किसके कहने पर पकड़ा गया? बेटे को बचाने के लिए वसूली मांगी गई तो पैसे देना गुनाह नहीं है. मैं कहता हूं कि शाहरुख खान भी आगे आएं बताएं कि उनसे वसूली की गई. वसूली करने वाले गुनाहगार हैं. बेटे को बचाने के लिए पैसे देना गुनाह नहीं है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here