भांजी के साथ मामा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

0
11

कलमना थाना क्षेत्र में  एक शर्मनाक घटना सामने आई. शराब के नशे में मामा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. चीख-पुकार करने पर दादी मदद के लिए दौड़ी. घटना की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय बालिका के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे. वह घर के पहले माले पर अकेली थी. दादी तल मंजले में काम कर रही थी. देर शाम को आरोपी मामा बच्ची के घर पर आया.

बातचीत करने के बहाने उसके रूम में घुसा. भीतर से दरवाजा बंद करके उसने बच्ची के दुष्कर्म करने का प्रयास किया. बच्ची ने शोर मचाया तो दादी मदद के लिए दौड़ी. दरवाजा भीतर से बंद था. बच्ची ने खुद को छुड़ाया और दरवाजा खोला. उसकी हालत बयान करने लायक नहीं थी.

बच्ची ने दादी को मामा की करतूत की जानकारी दी. दादी ने तुरंत उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी. बच्ची को कलमना थाने ले जाकर शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here