नागपुर दिनांक 9 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
नागपुर में सरेराह प्रेमी युगल एक दूसरे का हाथ पकड़े, कई बार अश्लील हरकतें करते भी अधिक जाते पर इस घटना में जो नजारा देखने मिला वह पहली बार देखा ऐसा देखने वालों ने मायभूमि न्यूज (mybhumi news) से कहा
कपड़े की खरीदारी को लेकर मतभेद होने पर प्रेमी युगल में सरेराह फ्री स्टाइल हो गए। इमामवाड़ा थाने के करीब काफी देर कर दोनो में विवाद हुआ, जिसे देखने भारी भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस विभाग की एक जीप में कुछ अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे।
युवक और युवती को इमामवाड़ा पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने दोनों को समझाया, उसके बाद उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर लेकर सूचना-पत्र देते हुए छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों सक्करदरा इलाके के रहने वाले थे।
शाम के दरमियान युवती और युवक दोपहिया वाहन पर जा रहे थे। इमामवाड़ा थाने के पास वे सड़क पर रुके और युवती-युवक एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस वाहन से कुछ कर्मचारी नीचे उतरे। वह युवक को थाने ले जाने के लिए पुलिस जीप में बैठाने लगे, तो युवती विरोध करने लगी, तो पुलिस उसे भी थाने लेकर गई। वहां दोनों के परिजनों को पुलिस ने बुलाने की बात की। तब दोनों परिजनों को नहीं बुलाने की गुजारिश करने लगे। अंत में उन दोनों को सूचना-पत्र देकर छोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, युवती और युवक एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। वह सीताबर्डी की ओर कपड़े की खरीदारी करने जा रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें अनबन हो गई और वे बीच सड़क पर ही मार-पीट करने लगे।






