अपराधी युवक को पीटा, घर का टीवी फ्रिज तोड़ा,मोटरसाइकिल जलाई

0
9

नागपुर दिनांक 9 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

रंजिश के चलते 3 आरोपियों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और घर का सामान तोड़ दिया. साथ ही बाइक में आग लगा दी.

यह घटना वाठोड़ा थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस ने जख्मी युवक मां भवानीनगर निवासी प्रीतम रमेश माहुरकर (32) की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपियों में राजेश शंकर खुबालकर (25), राहुल राम रामटेके (34) और राहुल सरोदे (21) का समावेश है.

पुलिस के अनुसार प्रीतम के खिलाफ नंदनवन थाने में मामले दर्ज हैं. वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और दादागिरी के चलते कई लोगों के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है. कुछ दिन पहले उसका आरोपियों के साथ भी विवाद हुआ था. वह अक्सर दादागिरी करता था. इस वजह से तीनों आरोपी भी बौखलाए हुए थे.

तीनों आरोपियों ने प्रीतम के घर पर हमला बोल दिया. प्रीतम को घेरकर उसकी जमकर धुनाई की. घर में टीवी, फ्रिज, सोफा और खिड़की तोड़ दी. इसके बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. घर के सामने खड़ी प्रीतम की बाइक क्र. एम.एच.49-एस.5511 में आग लगा दी. बाइक जलकर खाक हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

वाठोड़ा पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए. प्रीतम की शिकायत पर पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here