भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया

0
12

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के अपने अंतिम मैच में सोमवार को नामीबिया को नौ विकेट से हराया.

नामीबिया से मिले 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.

भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए. वहीं केएल राहुल ने नाबाद 54 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 25 रन की पारी खेली.इससे पहले भारत ने रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू से नामीबिया को आठ विकेट पर 132 रन के स्कोर पर रोक दिया था.

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा व केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 15.2 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच में 9 विकेट से जीत दर्ज की।

विराट कोहली ने इस मैच में आखिरी बार टी20 प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तानी की और जीत के साथ उनके इस सफर का अंत हुआ। यह विराट कोहली का बतौर कप्तान 50वां मैच था और इसमें उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की। बेशक टीम इंडिया इस बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन भारत ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here