नागपुर (विशेष प्रतिनिधि)
शहर के व्यापारियों ने कोरोनाकाल में पुलिस व सरकार का बहुत सहयोग किया। शहर में किसी भी प्रकार का क्राइम बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे अपराधी कोई भी हो। यह विचार शहर के पोलीस आयुक्त अमितेश कुमार ने नागपुर चेंबर ऑफ कामर्स के पुरस्कार वितरण और दिवाली मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने चेंबर के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की सराहना की।
एनसीसीएल के अध्यक्ष सीए कैलास जोगानी ने पुलिस आयुक्त को आश्वस्त किया की व्यापारियों का पुलिस विभाग को पूरा सहयोग है, था और रहेगा। व्यापारी कोई भी अनैतिक कार्य नहीं करेंगे।
जोगानी ने पुलिस आयुक्त का ध्यान शहर में दिन ब दिन बढ़ते जा रहे ड्रग्स कंजम्पशन की ओर आकर्षित किया और बड़ी-छोटी कंपनियों के डिलीवरी ब्वाय पर भी नजर रखने के लिए कहा। उन्होंने निवेदन दिया कि आयकर, जीएसटी या ईडी के सर्वे या सर्च में ड्युटी पर लगी पुलिस सिर्फ रेड, सर्वे टीम की सिक्योरिटी करे, न की अन्य कोई काम। साथ ही सर्वे या सर्च में व्यापारिक प्रतिष्ठाण या निवास पर पुलिस सिविल ड्रेस में आए। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों के साथ बैठकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
महापौर दयाशंकर तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा चेंबर के अवार्ड कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की ऐसे अवार्ड कार्यक्रम से व्यापारियों को अच्छे कार्य करने का संदेश जाता है। उन्होंने कोरोनाकाल में मनपा द्वारा किए कार्य व उपलब्धियां बताई। नागपुर की व्यापारिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक संस्थाओं के कोरोनाकाल में प्राप्त सहयोग के लिए धन्यवाद दीया
चेंबर अध्यक्ष सीए कैलास जोगानी ने मनपा द्वारा कोविड रोकथाम ,उपायों, अस्पतालों, वैक्सीनेशन तथा कोरोन्टाइन सेंटर्स के लिए प्रशंसा करते हुए महापौर को नागपुर की खस्ता सड़को, बढ़ते अतिक्रमण, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, प्रापर्टी टैक्स, प्रापर्टी के टैक्स एसेसमेंट, होर्डिंग टॉवर्स पर ध्यान आकर्षित किया जिस पर महापौर ने आने वाले दिसंबर तक सभी सड़कों के गड्ढे भरवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा की पिछले ढाई वर्षों में सड़कों पर मनपा की ओर से कार्य न होने से सड़कों कि ऐसे हाल हुए है। उन्होंने अब सड़कों की मरम्मत के लिए बजट में राशि बढ़ाई है।
इस मौके पर अतिथियों के हाथों उद्योग क्षेत्र के झोम लेबोरेटरीज के जुल्फीकार कमाल ने अवार्ड हासिल किया और उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत हर्ष हो रहा है। उन्होंने अपनी कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
वैसे ही व्यापार तथा सेवा क्षेत्र के अवार्ड विजेता रामप्रसाद अग्रवाल ने कहा की उन्होंने मनसर-खवासा रोड पर एनएचएई द्वारा जितने पेड़ काटे उससे ज्यादा वनराज रिसोर्ट में लगाए। उन्होंने चेंबर को अवार्ड के लिए धन्यवाद दिया। चेंबर के कार्य की प्रशंसा की।
इस अवसर पर सचिव तरुण निर्बान,वासुदेव झामनानी, वृषभ जेजानी, प्रशांत जग्यासी, आनंद जैन, कमल कलंत्री, शंकरलाल खंडेलवाल, योगेश पालीवाल, आनंद जैन, गिरीश खीलडिया, पुरुषोत्तम ठाकरे, संजय पांडे, नितिन बंसल, नाथाभाई पटेल, प्रदीप जाजू, देवकीनंदन खंडेलवाल, वेणुगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे।
कैमिट के दीपेन अग्रवाल, वीआईए के सुरेश राठी, एनवीसीसी से सचिन पूनियानी, बीएमए के प्रदीप खंडेलवाल, तेजींदरसिंह रेणु अध्यक्ष एनआरएनए ,चंद्रशेखर शेगांवकर, अध्यक्ष एमआईए, जुल्फेश शाह अध्यक्ष कोसिया, गोपाल भाटिया अध्यक्ष होलसेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन, जेपी शर्मा वीटीए, श्रवण मालू अध्यक्ष वीटीए, राजेश पटेल, वीपीएमए, मुरली पंतूला एमआईए, राजीव जायस्वाल अध्यक्ष जिला परमिट एसो.,नितिन गुज्जरवार बीएमए ,मुस्तफा कमाल इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसो., प्रकाश त्रिवेदी हॉटेल एसो., हेमंत त्रिवेदी वीटीपीए ,उमेश पटेल एनवीसीसी ,नितिन लोनकर बीएमए ,योगेश बंग वीपीएमए, सचिन जैन, एमआईए विजेंद्र ज्ञानी, नागपुर बारदाना एसो दिनेश पटेल, टिंबर मर्चेंट बजरंग अग्रवाल टिंबर मर्चेंट,संतोष अग्रवाल होलसेल ग्रेन मर्चेंट अध्यक्ष ,सुशील सिंघानिया नागपुर व्हीकल ब्रोकर एसो., सीए अनिल पारख, वीआएए ओमप्रकाश बगडिया वीआईए, आनंद निर्बाण अध्यक्ष विदर्भ सेवा समिति और एसोसिएशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में व्यापारी तथा उनका परिवार उपस्थित था।
संचालन उपाध्यक्ष गोविंद पसारी व संयुक्त सचिव विवेक मुरारका ने किया। आभार तरुण निर्बाण ने किया। मुख्य संयोजक विजय जायस्वाल के साथ मितेश कटारिया, प्रमोद अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, संजय पांडे, जरीन वर्गीस व वसंत पालीवाल थे।







