धरमपेठ में फिर दिखा मगरमच्छ

0
10

नागपुर दिनांक 8 नवंबर (शहर प्रतिनिधि) 

नागपुर शहर के धरमपेठ स्थित गवलीपुरा नाले में फिर से मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया, 1 महीने में तकरीबन दूसरी बार यह मगरमच्छ दिखाई दिया है

एक माह पहले गवलीपुरा के नाले में कुछ लोगों को यह मगरमच्छ दिखाई दिया था तब इसकी जानकारी फारेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई थी तो कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश की थी

फॉरेस्ट के कर्मचारियों ने जैसे ही मगरमच्छ को रेस्क्यू करने की कोशिश की वह गहरे पानी में चला गया तब से वह आज दूसरी बार यह दिखाई दिया, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वह ऊपर आकर फिर पानी में चला जाता है , इस बार भी मगरमच्छ दिखाई देने के बाद फिर से फॉरेस्ट के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here