नागपूर दिनांक 8 नवंबर (ग्रामीण प्रतिनिधि)
तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में स्कूटी में सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसका पति व एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खापा गांव निवासी राजू पगारे (45) अपनी पत्नी माया पगारे (40) व बेटे सुरेंद्र पगारे (11) के साथ स्कूटी में सवार होकर नागपुर से खापा गांव जा रहे थ।जैसे ही वह कोदाझिरी गांव के नजदीक पहुंचे वैसे ही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर चोट लगने के कारण पत्नी माया पगारे की मौत हो गई। घटना के बाद आवाज सुनकर एक ढाबा संचालक मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां डॉक्टरों ने माया पगारे को मृत घोषित कर दिया।वहीं घायल राजू पगारे, सुरेंद्र पगारे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने मृत महिला के शव का पीएम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। वही मामला कायम कर जांच में लिया है।






