नागपूर दिनांक 7 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
कोरोना काल के बाद भारत मे स्वास्थ सेवाओँ में अप्रत्याशित रूप से सुधार आया है केंद्र सरकार सूक्ष्म तरीके से अनेक स्वास्थ योजनाओ पर काम कर रही है !
रविवार को एक दिन के दौरे पर आयी केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार रेशिमबाग स्थित गुरु गोलवलकर गुरुजी की समाधि के दर्शन करने के बाद भाजपा पदाधिकारीयो के साथ हुई परिचय बेठक में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ के विषय में कड़ी नजर रखते है
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभिमान है कि उनके राज्य से केंद्र में एक बहोत बड़ी जिम्मेदारी महिला को मिली है!आमदार मोहन मते,माया ईवनाते ने विभिन्न समस्याओं के बारे में भारती पवार का ध्यायनकर्षण कर ज्ञापन सौंपा!
इस वक्त अश्विनी जिचकार, महामन्त्री सजंय बंगाले,राम अम्बुलकर,संगठन मंत्री सुनील मित्रा,प्रदेश प्रवक्ता चंदन गोस्वामी,महिला मोर्चा के अध्यक्ष नीता ठाकरे,श्रद्धा पाठक,डॉ विंकि रूघवानी,डॉ गिरीष चरड़े के अलावा अनेक महत्त्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित थे,भारती पवार यहां से गोंदिया के दौरे पर रवाना हुई!






