नागपुर दिनांक 6 नवंबर( प्रतिनिधि)
यात्रियों की मांग व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दपूम रेलवे प्रशासन द्वारा सूरत व हटिया के मध्य तीन फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 09067-09068 सूरत- हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगामी 11 नवंबर से 26 नंवबर तक परिचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09067 सूरत हटिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11, 18 व 25 नवंबर को हर गुरुवार सूरत से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 09068 हटिया-सूरत साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 12, 19 एवं 26 नवंबर को हर शुक्रवार को हटिया से चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच की व्यवस्था है। कोविड-19 नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
ट्रेन संख्या 09067 सूरत से हर गुुरुवार दोपहर 2.20 बजे छूटेगी तथा रात 2.05 बजे नागपुर पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन रात 2.10 बजे हटिया के लिए रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 09068 हटिया से शुक्रवार की रात 11 बजे छूटेगी तथा अगले दिन दोपहर 2.55 बजे नागपुर पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे सूरत के लिए रवाना होगी।






