बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही शादी के बंधन में बंधन जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां बड़े जोरों शोरों से चल रही हैं. ये शादी बेहद रॉयल अंदाज में होगी, जिसके लिए राजस्थान के बेहद भव्य महल को चुना गया है. फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता हैं कि कैटरीना को शादी के लिए राजी करने के लिए विक्की कौशल को काफी प्लानिंग करनी पड़ी थी. कैटरीना उन्हें मना न कर सके इसके लिए विक्की ने ये तरीका अपनाया था.
फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे विक्की कौशल ने कैटरीना को प्रपोज किया. मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए विक्की ने पूरी तैयारी की थी. कैटरीना के फैंस को पता है कि उन्हें मीठा कितना पसंद हैं. उनके जन्मदिन पर भी फैंस की तरफ से खूब सारी चॉकलेट आती हैं. विक्की को भी ये बात पता थी.
खबरों के मुताबिक विक्की ने कैटरीना के फेवरेट बेकरी से उनकी फेवरेट डार्क चॉकलेटी ब्राउनी पैक करवाई और उनके घर लेकर पहुंच गए. कैट ने जब ये बॉक्स खोला तो इसमें अगूंठी के साथ एक नोट मिला जिसमें लिखा था, ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’. इस रोमांटिक प्रपोजल को सुनकर कैटरीना ने उन्हें फौरन हां कह दिया.






