नागपूर दि 1 नवंबर (प्रतिनिधि): दिवाली पर्व का असर कोरोना टेस्ट पर भी दिखाई दिया आज जिले में कोरोना टेस्ट की संख्या में बड़ी कमी देखी गई जबकि शहर में नए कोरोना मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई और यह दोगुनी हो गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1282 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1209+ ग्रामीण 73) जिसमे 5 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 4+ ग्रामीण 1+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है,ग्रामीण में 0 मौत हुई। 4 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखी गई,अब जिले में 34 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 24,ग्रामीण में 8 और जिले के बाहर के 2 का समावेश है







