नागपूर पहुंची ट्रेन में 14 वर्षीय बालिका, पोलीस की पूछताछ और सामूहिक बलात्कार……

0
12

नागपुर दिनांक 1 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि) 

दिवाली के पर्व पर पुलिस द्वारा सभी जगह निगरानी बढ़ा दी गई है, ट्रेनों में भी पोलीस द्वारा जांच की जा रही है, जीआरपीएफ पुलिस को ट्रेन में एक बालिका अकेली बैठी दिखी और जब उससे जानकारी ली गई तो सामूहिक बलात्कार का मामला उजागर हुआ

मिली जानकारी के अनुसार घटना पंद्रह दिन पुरानी है। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में उक्त नाबालिग 14 वर्षीय बालिका से गांव के ही तीन युवकोंं ने सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता इस आपराधिक कृत्य को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने बताया की वह तीनों आरोपी राहुल सेन, कुणाल सेन व सुनील धीवर को जानती पहचानती है, जो पीड़िता के घर के आसपास हमेशा आते – जाते थे। घटना के दिन राहुल सेन, कुणाल सेन तथा सुनील धीवर खरोरा के एक गार्डन में पीड़िता के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से फरार हो गए ।

पीड़िता उक्त तीनों से बहुत ज्यादा डर गयी जिससे वह रायपुर आ गयी एवं हैदराबाद जाकर काम कर जीवन यापन करने सोच कर रायपुर से ट्रेन में बैठ गयी। ट्रेन नागपुर पहुंचा तो आर.पी.एफ. पुलिस की टीम द्वारा पीड़िता से पूछताछ में यह मामला उजागर हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here