नागपूर दिनांक 1 नवंबर( शहर प्रतिनिधि)
कुख्यात महिला ड्रग्स तस्कर के घर पुलिस ने छापा मारकर उसे नशीले पदार्थ की बिक्री करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। शांति नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ड्रग्स तस्कर चित्रा ठाकुर (32), शांति नगर निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, चित्रा ने घर में ड्रग्स छुपाकर रखा है। गत तीन-चार दिन से पुलिस चित्रा की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। वह अपने घर के सामने ड्रग्स की बिक्री करते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई। तलाशी में उसके कब्जे से लगभग 28 ग्राम ड्रग्स बरामद िकया गया है। इसके पहले भी चित्रा को कई बार ड्रग्स के साथ पकड़ा जा चुका है।
नागपुर सहित चंद्रपुर, जीआरपी व अन्य थानों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। चित्रा की मां चंदा ठाकुर भी ड्रग्स तस्करी में लिप्त है। ताजा मामले मंे चित्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। सहायक निरीक्षक ऐकुले के मार्गदर्शन में प्रकरण की जांच-पड़ताल की जा रही है।






