पीएम मोदी 3 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर करेंगे बात

0
12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 और कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP-26) के वैश्विक नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटते ही 3 नवंबर को covid-19 रोधी टीकाकरण अभियान में पीछे छूट रहे विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में रविवार को यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

PMO ने कहा कि G20 और COP-26 शिखर सम्मेलनों में शामिल होने के बाद भारत लौटते ही प्रधानमंत्री 3 नवंबर को टीकाकरण की कम दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे।” इस बैठक में उन जिलों को शामिल किया है, जहां टीकों की पहली खुराक देने की दर 50% से कम और दूसरी खुराक देने की दर बहुत कम है।

PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री कम टीकाकरण दर वाले झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय और कुछ अन्य राज्यों के 40 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। G-20 और COP-26 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री गुरुवार को इटली और ब्रिटेन के लिए रवाना हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here