वैक्सीन की दोनो डोज ले चुके यात्री कर सकेंगे लोकल मेट्रो ट्रेन में सफर,महाराष्ट्र सरकार ने दी इजाजत

0
12

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

महाराष्‍ट्र सरकार ने वैक्‍सीन (Vaccine) की दोनों डोज लेने के बाद 15 दिन पूरा कर चुके लोगों को लोकल का डेली टिकट देने का आदेश जारी किया है। बता दें कि महाराष्‍ट्र सरकार ने 1 नवंबर से वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को मुंबई लोकल में सफर करने की इजाजत दी है।

रेलवे को पिछले काफी समय से हो रहे नुकसान और यात्रियों की ओर से लगातार सफर में छूट देने की मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

अब तक वैक्सीन की डबल डोज ले चुके लोगों को सिर्फ सीजन पास जारी किया जा रहा था। रेलवे को पिछले काफी समय से हो रहे नुकसान और यात्रियों की ओर से लगातार सफर में छूट देने की मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने लॉकडाउन में छूट देना शुरू कर दिया है

कल से मिलने वाली ये राहत उन्‍हीं यात्रियों को मिलेगी, जिन्‍होंने कोरोना की दोनो डोज ले ली है और उन्‍हें दोनों डोज लिए 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालय को आधी रात तक खोलने की इजाजत दे दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here