नागपुर दिनांक 30 अक्टूबर शहर प्रतिनिधि
नागपुर के इतवारी में व्यापारी को दुकान में काम करने वाले नौकर ने 6 लाख से ज्यादा का चूना लगाने की घटना घटित हुई, व्यापारी ने पुलिस थाने जाकर नौकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलिक उल अस्तर शेख नजमुद्दीन फिदवी (उम्र 46 वर्ष) की लोहा ओली, बोहरा मस्जिद के पास इतवारी में हार्डवेयर और पावर टूल्स की दुकान है, उनकी दुकान में सुजेमा सद्दाम हुसैन (उम्र 30 वर्ष) नौकरी करता था
सूजेमा ने पिछले कुछ दिनों में दुकान से मार्बल कटर, शेल कटर, रोल कट शीट कटर इत्यादि चीजे जिनकी कीमत 6 लाख 15 हजार है चुरा कर दुकान मालिक को चुना लगाया






