भारत दिनांक 29 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
देश में कोरोना की धीमी होती रफ्तार के बीच भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,348 नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 1,61,334 लाख हो गए हैं. वहीं 805 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में देश में महामारी के चलते हुईं. पिछले 24 घंटों में 13,198 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए.
कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,36,27,632 हो गई है. पूरे देश में 14,348 मामलों में से केरल में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 7,838 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हुई.
कोरोना अपडेट
कुल मामले: 3,42,46,157
सक्रिय मामले: 1,61,334
कुल रिकवरी: 3,36,27,632
कुल मौतें: 4,57,191
कुल वैक्सीनेशन: 1,04,82,00,966
भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 98.19 प्रतिशत है. देश में एक्टिव मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम (0.47%) हैं. यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. भारत में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत है जोकि पिछले 35 दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम है.
भारत में इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 1.12 प्रतिशत है जोकि पिछले 25 दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के अब तक कुल 3,42,46,157 केस सामने आए हैं.






