नागपुर दिनांक 28 अक्टूबर (महानगर प्रतिनिधि)
पूर्व विधायक आशीष देशमुख के करीबी व्यक्ति पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया, यह छापा आशीष देशमुख के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है
आशीष देशमुख के करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट पारेख पर आईटी डिपार्टमेंट की यह रेड पड़ी है, इस कार्रवाई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी कुछ कागज अपने साथ लेकर जाने की जानकारी सामने आ रही है
नागपुर में इससे पहले पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के करीबियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा डालकर कार्रवाई की थी






