तनिष्क के बाद अब इस ज्वेलर्स स्टोर से महिलाओं ने चुराए आभूषण

0
6

नागपुर दिनांक 28 अक्टूबर (शहर प्रतिनिधि) 

नागपुर शहर में महिला चोरों ने ज्वेलर्स स्टोर में चोरी करने की घटनाएं सामने आ रही है, श्रद्धानंद पेठ स्थित तनिष्क ज्वेलर्स तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के सोने की चूड़ियां चुराने के बाद महिला चोरों ने एक और ज्वेलर्स स्टोर से सोने के आभूषण चुराने की घटना घटी ।

तनिष्क स्टोर से सोने की चूड़ियां चुराने वाली 2 महिलाओं ने स्टोर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया पुलिस ने दोनों के फोटो सार्वजनिक कर नागरिकों से इनके बारे में जानकारी देने का आह्वान किया है

चोरी की दूसरी घटना बजाज नगर के वेस्ट हाई कोर्ट रोड स्थित वामन हरी पेठे ज्वेलर्स में हुई, तकरीबन 35 से 40 वर्ष की दो महिलाएं छोटे बच्चे के साथ दुकान में आई और उन्होंने बड़ी सफाई से आभूषण उड़ा लिए, चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने दोनों चोर महिलाओं के फोटो सार्वजनिक कर दिए और उनकी जानकारी देने का आव्हान नागरिकों से किया है

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here